बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
04:08Maharashtra News: मुंबई लोकल की रफ्तार थमी! दो जगह सिग्नल खराब, ट्रेनें प्रभावित, यात्री परेशान•19:58टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के सभी आरोपितों पर लगा मकोका, संगठित अपराध के एंगल से जांच जारी•19:56बॉम्बे हाई कोर्ट ने इमरान खान के भारत छोडऩे के नोटिस पर 2 नवंबर तक लगाई रोक•19:55वसई-विरार शहर महानगरपालिका की परिवहन समिति के सभापति पद पर निर्विरोध चुनाव तय•19:54मुंबई मेट्रो लाइन 12-ए को मंजूरी, 18.40 किमी कॉरिडोर साढ़े तीन साल में होगा पूरा : सीएम फडणवीस•19:53महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावः देर रात तक चलता रहा उलटफेर•19:51किसान सभा का मोर्चा स्थगित•04:08Maharashtra News: मुंबई लोकल की रफ्तार थमी! दो जगह सिग्नल खराब, ट्रेनें प्रभावित, यात्री परेशान•19:58टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के सभी आरोपितों पर लगा मकोका, संगठित अपराध के एंगल से जांच जारी•19:56बॉम्बे हाई कोर्ट ने इमरान खान के भारत छोडऩे के नोटिस पर 2 नवंबर तक लगाई रोक•19:55वसई-विरार शहर महानगरपालिका की परिवहन समिति के सभापति पद पर निर्विरोध चुनाव तय•19:54मुंबई मेट्रो लाइन 12-ए को मंजूरी, 18.40 किमी कॉरिडोर साढ़े तीन साल में होगा पूरा : सीएम फडणवीस•19:53महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावः देर रात तक चलता रहा उलटफेर•19:51किसान सभा का मोर्चा स्थगित•

Maharashtra News: मुंबई लोकल की रफ्तार थमी! दो जगह सिग्नल खराब, ट्रेनें प्रभावित, यात्री परेशान

मुंबई। मुंबई में सोमवार (26 अक्टूबर) को लोकल ट्रेन से सफर करने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। सेंट्रल रेलवे की कई लोकल ट्रेनें सिग्नल में खराबी आने के कारण प्रभावित हुई हैं। सोमवार सुबह करीब 10:55 बजे दो अलग-अलग जगहों पर सिग्नल ने काम करना बंद कर दिया। इसका असर फास्ट और स्लो, दोनों तरह की ट्रेनों पर पड़ा है। अप और डाउन, दोनों दिशाओं में ट्रेनें धीमी चल रही हैं। रेलवे की टीम खराबी ठीक करने में लगी है। ऐसे में यात्रियों को अपने सफर में ज्यादा समय लग सकता है। घर से निकलने से पहले ट्रेन की ताजा जानकारी जरूर देख लें।

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, पहली खराबी ठाणे और मुलुंड स्टेशन के बीच आई। वहीं, दूसरी जगह कांजुरमार्ग और भांडुप स्टेशन के बीच सिग्नल में दिक्कत हुई। इसके चलते इन रास्तों पर चलने वाली लोकल ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई। सिग्नल में खराबी होने पर ट्रेनों को सावधानी से चलाना पड़ता है, ताकि कोई हादसा न हो। इसका असर यात्रियों के सफर पर भी पड़ रहा है।

दोनों जगहों पर सिग्नल ठीक करने का काम चल रहा है। जब तक समस्या दूर नहीं होतीतब तक लोकल ट्रेनें देरी से चल सकती हैं। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे सफर के लिए थोड़ा ज्यादा समय लेकर निकलें। ट्रेन की स्थिति जानने के लिए सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक जानकारी देखते रहें। फिलहाल यह साफ नहीं है कि सेवाएं पूरी तरह सामान्य होने में कितना समय लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जिला विशेष महाराष्ट्र के हर जिले की ताज़ा खबरें