बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
04:08Maharashtra News: मुंबई लोकल की रफ्तार थमी! दो जगह सिग्नल खराब, ट्रेनें प्रभावित, यात्री परेशान•19:58टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के सभी आरोपितों पर लगा मकोका, संगठित अपराध के एंगल से जांच जारी•19:56बॉम्बे हाई कोर्ट ने इमरान खान के भारत छोडऩे के नोटिस पर 2 नवंबर तक लगाई रोक•19:55वसई-विरार शहर महानगरपालिका की परिवहन समिति के सभापति पद पर निर्विरोध चुनाव तय•19:54मुंबई मेट्रो लाइन 12-ए को मंजूरी, 18.40 किमी कॉरिडोर साढ़े तीन साल में होगा पूरा : सीएम फडणवीस•19:53महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावः देर रात तक चलता रहा उलटफेर•19:51किसान सभा का मोर्चा स्थगित•04:08Maharashtra News: मुंबई लोकल की रफ्तार थमी! दो जगह सिग्नल खराब, ट्रेनें प्रभावित, यात्री परेशान•19:58टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के सभी आरोपितों पर लगा मकोका, संगठित अपराध के एंगल से जांच जारी•19:56बॉम्बे हाई कोर्ट ने इमरान खान के भारत छोडऩे के नोटिस पर 2 नवंबर तक लगाई रोक•19:55वसई-विरार शहर महानगरपालिका की परिवहन समिति के सभापति पद पर निर्विरोध चुनाव तय•19:54मुंबई मेट्रो लाइन 12-ए को मंजूरी, 18.40 किमी कॉरिडोर साढ़े तीन साल में होगा पूरा : सीएम फडणवीस•19:53महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावः देर रात तक चलता रहा उलटफेर•19:51किसान सभा का मोर्चा स्थगित•

वसई-विरार शहर महानगरपालिका की परिवहन समिति के सभापति पद पर निर्विरोध चुनाव तय

मुंबई। वसई-विरार शहर महानगरपालिका की परिवहन समिति की कमान अब अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी अशोक रणखांब के हाथों में जाने की संभावना है। परिवहन समिति की सभी 12 सीटों पर बहुजन विकास आघाड़ी (बविआ) के कब्जे के बाद अब सभापति पद पर भी पार्टी का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। रणखांब ने सभापति पद के लिए अपना नामांकन पत्र नगर सचिव विश्वनाथ तळेकर के पास दाखिल कर दिया है। इस पद के लिए अब तक केवल उनका ही एकमात्र आवेदन सामने आया है, जिसके चलते चुनाव महज एक औपचारिकता रह गया है। इस पद के लिए आधिकारिक चुनाव 30 अक्टूबर को होगा।करीब डेढ़ साल से लंबित परिवहन समिति के गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभापति चुनाव की बारी आई है। समिति की सभी 12 निर्वाचित सीटों पर बविआ ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। चूंकि स्थायी समिति के सभापति इसके पदेन सदस्य होते हैं, ऐसे में इस समिति में बविआ का पूर्ण वर्चस्व स्थापित हो चुका है और सभापति चुनाव में किसी अन्य राजनीतिक दल की चुनौती फिलहाल नजर नहीं आ रही है।अशोक रणखांब को स्थानीय महानगरपालिका और परिवहन प्रशासन का लंबा अनुभव है। उनके इस व्यापक अनुभव से वसई-विरार की परिवहन सेवा के बेहतर प्रबंधन, यात्रियों की समस्याओं के निवारण और बस संचालन से जुड़ी चुनौतियों के त्वरित समाधान की उम्मीद जताई जा रही है। रणखांब के नामांकन दाखिल करने के दौरान महापौर अजीव पाटील, उपमहापौर मार्शल लोपीस, सभागृह नेता प्रफुल्ल साने, पूर्व महापौर नारायण मानकर और पूर्व सभापति पंकज ठाकुर सहित बविआ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जिला विशेष महाराष्ट्र के हर जिले की ताज़ा खबरें